Maharajganj Police Action: फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग गांवों में दबिश देकर दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फरेन्दा

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेन्दा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरेन्दा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सोमवार, 16 नवंबर 2026 को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की

रामनगर से पहला वारंटी गिरफ्तार: उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने हेड कांस्टेबल अतीक अहमद के साथ दबिश देकर वाद संख्या 138/23, धारा 128 सीआरपीसी (CrPC) से संबंधित वारंटी परशुराम (उम्र लगभग 50 वर्ष, पुत्र रामसुभग), निवासी ग्राम रामनगर, थाना फरेन्दा को उसके घर से गिरफ्तार किया।

परासखाड़ से दूसरा वारंटी पकड़ा गया: वहीं दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव ने कांस्टेबल वेदप्रकाश यादव के साथ मुकदमा संख्या 196/96, धारा 323, 504, 506 भादवि  से संबंधित वारंटी कोइल (उम्र लगभग 46 वर्ष, पुत्र बैजनाथ), निवासी ग्राम परासखाड़, थाना फरेन्दा को उसके निवास स्थान से दबोच लिया।

विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। फरेन्दा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल अतीक अहमद और कांस्टेबल वेदप्रकाश यादव।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.