महराजगंज

महराजगंज जनपद लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ अत्यंत श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ अत्यंत श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। भारत-नेपाल सीमावर्ती कस्बे ठूठीबारी के ऐतिहासिक चंदन नदी छठ घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा घाट छठी मइया के जयकारों और पारंपरिक लोकगीतों से गुंजायमान रहा।
तड़के दो बजे से ही घाटों पर जुटने लगी थी भीड़
सोमवार तड़के करीब दो बजे से ही व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ पूजा सामग्री, मौसमी फल, ठेकुआ और सजे हुए दउरा-सूप लेकर घाट पर पहुंचने लगी थीं। जैसे-जैसे भोर हुई, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। व्रती महिलाओं ने नदी के पवित्र जल में खड़े होकर भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा की। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही महिलाओं ने विधि-विधान से उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा क्षेत्र के जनकल्याण की मंगलकामना की।
सुकठिया वार्ड नंबर 11 घाट की भव्यता ने मोहा मन
इस दौरान सुकठिया वार्ड नंबर 11 स्थित छठ घाट का नजारा बेहद भव्य और मनमोहक दिखाई दिया। आकर्षक रोशनी, सजावट और श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जहां एक तरफ महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाते हुए पूजा-अर्चना में लीन नजर आईं, वहीं बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास का पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ।
यूपी में तबादला एक्सप्रेस! योगी सरकार ने बदले कई अफसर, 55 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर | https://t.co/3GG3PXqbXc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2026


















