लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है।
इस तबादला सूची में वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्त (कमिश्नर) की अदला-बदली के साथ ही प्रदेश के छह प्रमुख जिलों भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं।
यूपी में तबादला एक्सप्रेस! योगी सरकार ने बदले कई अफसर, 55 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर | https://t.co/3GG3PXqbXc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 16, 2026


















