बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता: तिहरे हत्याकांड के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों की पहचान रवि सैनी (पुत्र सुभाष) और सौरभ उर्फ सिद्धू (पुत्र राजकुमार) के रूप में हुई है। इनके पास से 02 अवैध पिस्टल और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना बीते 25/26 अप्रैल की रात की है, जब खुर्जा के सुभाष रोड पर फायरिंग के दौरान तीन युवकों की जान चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 191(2), 103(1) सहित बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह और स्वाट टीम प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर हसनगढ़ खंडहर के पास से घेराबंदी कर इन्हें दबोचा। पुलिस ने बताया कि ये अपराधी लगातार फरार चल रहे थे। फिलहाल, आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.