महराजगंज: सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने से सनसनी,शिनाख्त और मौत के कारणों की जाँच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के भैंसहिया गांव के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

झाड़ियों में शव देख मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, भैंसहिया क्षेत्र से गुजर रहे राहगीरों की नजर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 और स्थानीय थाने को दी।

पुलिस की प्रारंभिक कार्यवाही

सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर हत्या कर शव को यहाँ फेंका गया है।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जाँच कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा