सिद्धार्थनगर: सांसद जगदंबिका पाल ने की डिजिटल जनगणना की शुरुआत, अपने आवास पर स्वयं का विवरण भर जनरेट की ‘सेल्फ इन्युमेरेशन आईडी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में देश की पहली पूर्णत डिजिटल जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सिद्धार्थनगर मुख्यालय स्थित डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के आवास एवं कार्यालय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में देश की पहली पूर्णत डिजिटल जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सिद्धार्थनगर मुख्यालय स्थित डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के आवास एवं कार्यालय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने और अपने परिवार का विवरण भरकर अपनी ‘जनगणना आईडी’ प्राप्त की और इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का हिस्सा बने।

देश की पहली डिजिटल जनगणना: एक नई पहल

सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है जब जनगणना पूरी तरह से डिजिटल तरीके से कराई जा रही है। उन्होंने इस आधुनिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से डेटा अधिक सटीक और सुरक्षित रहेगा।

सांसद ने खुद किया अपना रजिस्ट्रेशन

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सांसद ने पोर्टल का उपयोग कर स्वयं का पंजीकरण किया। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया अत्यंत सरल और सुलभ है।

अपील: सांसद ने जनपदवासियों और देशवासियों से अपील की कि वे मोबाइल के जरिए स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन (Self-Enumeration) करें।

उन्होंने समझाया कि पोर्टल पर विवरण भरने के बाद एक विशिष्ट ‘सेल्फ इन्युमेरेशन आईडी’ प्राप्त होती है, जिसे प्रगणक (Enumerator) के आने पर उन्हें दिखाना होगा।

आमजन से सहभागिता का आह्वान

सांसद जगदंबिका पाल ने युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से आग्रह किया कि वे तकनीक का लाभ उठाएं और अपने आस-पास के उन लोगों की भी मदद करें जो ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहज नहीं हैं। उन्होंने कहा जनगणना राष्ट्र के विकास की नींव है। डिजिटल जनगणना से न केवल समय की बचत होगी बल्कि यह देश के भविष्य की योजनाओं को तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होगी।इस दौरान उनके कार्यालय के कर्मचारी और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने इस डिजिटल मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24