सुरक्षा अलर्ट: आगामी त्योहारों पर सहारनपुर में कड़ा पहरा, डीआईजी ने दिए निर्देश

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के आगामी पर्वों और महत्वपूर्ण दिवसों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के आगामी पर्वों और महत्वपूर्ण दिवसों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

डीआईजी ने बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती, बड़ा मंगल और अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए ताकि आमजन को असुविधा न हो।

सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर डीआईजी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मॉनिटरिंग सेल को 24 घंटे सक्रिय रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि पैदल गश्त बढ़ाकर जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.