महराजगंज: दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती, वक्ताओं ने शिक्षा और समानता पर दिया जोर

चौक बाजार

महराजगंज चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को महान समाज सुधारक और क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को महान समाज सुधारक और क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिवार ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

सरस्वती वंदना और स्वागत गीतों से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का आरंभ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।

19वीं सदी के महान शिक्षाविद थे फुले
गोष्ठी को संबोधित करते हुए बिनोद कुमार विमल ने बताया कि महात्मा ज्योतिराव फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। वे 19वीं सदी के एक ऐसे महान विचारक थे, जिन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रासंगिक हैं।

नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक

लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा फुले नारी शिक्षा के कट्टर समर्थक थे। उन्होंने रूढ़िवादी समाज की परवाह न करते हुए अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित किया और उनके साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए देश का पहला विद्यालय खोला। सावित्रीबाई फुले को देश की पहली महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है और इस दंपत्ति ने मिलकर महिला सशक्तिकरण की नींव रखी।

शिक्षक और छात्र रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता दिलीप पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक अरविंद कुमार और रामसुखी यादव ने भी महात्मा फुले के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

आयोजन और संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार विमल द्वारा किया गया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी आकाश राव ने निभाई। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.