महराजगंज
जनपद महराजगंज के थाना निचलौल के सिंहपुर में बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं और स्थानीय बालिकाओं की विशेष तौर रही उपस्थिति। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के अंतर्गत आज रविवार को थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा सिंहपुर में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सम्मेलन में कुल 45 महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे निर्भीक होकर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 108, 181 आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई तथा इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्मेलन में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए इनके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया तथा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
उक्त बहू-बेटी सम्मेलन का महिलाओं एवं बालिकाओं पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव देखा गया। महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति से महिलाओं ने स्वयं को सहज एवं सुरक्षित महसूस किया और उन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें अपनी बात सीधे पुलिस तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। । pic.twitter.com/a9oEwNz5lz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 12, 2026






















