भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का नया ब्लूप्रिंट: तकनीक और स्मार्ट पेट्रोलिंग से लैस होगी एसएसबी

बढ़नी

सिद्धार्थनगर जनपदके भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए सशस्त्र सीमा बल ने एक नया मास्टर प्लान तैयार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपदके भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए सशस्त्र सीमा बल ने एक नया मास्टर प्लान तैयार किया है। शनिवार को बढ़नी सेक्टर में आयोजित एक उच्च स्तरीय सम्मेलन में सीमा सुरक्षा के दूसरे चरण की रणनीति पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल स्वयं मौजूद रहे।

सीमा प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए एसएसबी अब स्मार्ट पेट्रोलिंग और तकनीक आधारित निगरानी को प्राथमिकता देगी। महानिदेशक की उपस्थिति में हुई इस समीक्षा बैठक में तय किया गया कि सीमाई क्षेत्रों में अब पारंपरिक गश्त के साथ-साथ हाई-टेक उपकरणों का सहयोग लिया जाएगा ताकि परिंदा भी पर न मार सके।

डीआईजी (गोरखपुर परिक्षेत्र) मुन्ना सिंह ने सुरक्षा योजना के विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे चरण के तहत सीमावर्ती रास्तों पर स्थायी चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। इन चौकियों का मुख्य उद्देश्य सीमा पार करने वाले हर व्यक्ति और वाहन की शत-प्रतिशत सघन जांच सुनिश्चित करना है, जिससे अवैध घुसपैठ और अवांछनीय गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

खुली सीमा के जरिए होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी, जाली नोटों के नेटवर्क और मानव तस्करी जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए एसएसबी ने अपने ‘डॉग स्क्वॉड’ को और शक्तिशाली बनाने का निर्णय लिया है।

अतिरिक्त तैनाती: योजना के तहत दो और विशेष रूप से प्रशिक्षित स्वानों की तैनाती की जाएगी।

क्षमता विस्तार: ये प्रशिक्षित श्वान संदिग्ध वस्तुओं और नशीले पदार्थों की पहचान करने में माहिर हैं, जिससे सुरक्षा बलों की कार्रवाई की क्षमता और सटीकता में इजाफा होगा।

इस सम्मेलन में सीमा सुरक्षा से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। नई कार्ययोजना के लागू होने से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर कड़ा प्रहार होने की उम्मीद है।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.