सिद्धार्थनगर: ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के जरिए भाजपा का जनसंपर्क, पूर्व विधायक ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और प्रदेश सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ‘गांव-बस्ती चलो अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और प्रदेश सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।

डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भनवापुर मंडल अंतर्गत ग्राम मधुकरपुर और पटखौली नानकार में आयोजित चौपाल में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों को जागरूक किया और अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए।

इसी कड़ी में डुमरियागंज मंडल के बैदोला सेक्टर के विभिन्न बूथों (संख्या 200, 190, 192 और 193) पर व्यापक जनसंपर्क किया गया। पूर्व जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि और मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोलियां बनाकर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और आयुष्मान योजना जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

अभियान के दौरान प्रमुख रूप से लवकुश ओझा, विनय पाठक, गुड्डू तिवारी, अजय अग्रहरि, पंकज मौर्य, बच्चाराम पासवान, कन्हैया गुप्ता और राजू कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथों को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.