ब्यूरो रिपोर्ट
यूपी में फाइनल मतदाता सूची जारी, जारी नई सूची में जानें कुल कितने मतदाता हैं शामिल? इस रिपोर्ट में जानें सूची से बाहर वाले नाम कैसे होंगे शामिल?

उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। CEO नवदीप रिणवा ने जानकारी देते हुए कुल 13.39 करोड़ से ज्यादा वोटर की जानकारी दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।
लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह अंतिम लिस्ट जारी की गई है।
CEO के अनुसार, राज्य में अब कुल 13.39 करोड़ 84 हजार मतदाता हैं, जिसमें करीब 84 लाख नए वोटर जुड़े हैं। खास बात यह है कि यूपी में 6 करोड़ से अधिक महिला मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ और जौनपुर जैसे जिलों में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
CEO ने यह भी कहा कि जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
Voice Of News 24























