औरैया
औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दिबियापुर और SOG/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दिबियापुर और SOG/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली सोने की माला बेचकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण और कार्रवाई
मामला 5 जनवरी 2026 का है, जब कानपुर देहात निवासी जितेंद्र कुमार से धोखाधड़ी कर नकली सोने की माला बेची गई थी। पीड़ित की शिकायत पर धारा 318(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर दिनांक 27 मार्च 2026 को अजमतपुर रोड स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास से घेराबंदी कर पुलिस ने अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
भीम भाट
गुलशन शर्मा
पूनम
देवली शर्मा
राजवती
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से ठगी में प्रयुक्त होने वाला भारी सामान बरामद किया है:
03 पीली धातु/मोतियों की माला (वजन करीब 04 किलोग्राम)
03 छोटे बंडल पीली धातु के तार और 02 हुक
02 लोहे की चिमटी, सुई-धागा (माला तैयार करने हेतु)
₹24,500 नगद और 03 मोबाइल फोन
पुलिस टीम की सफलता
इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी (दिबियापुर), प्रभारी सर्विलांस सेल समित चौधरी, एसओजी प्रभारी कुलदीप कुमार और उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता की टीम का मुख्य योगदान रहा। पुलिस अब इन अभियुक्तों के पुराने आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों की कुंडली खंगाल रही है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्पेशल एपिसोड : आपके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का सटीक विश्लेषण। पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानें कैसा रहेगा आज का दिन? pic.twitter.com/GvrGV2m8Lw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026






















