बलरामपुर: ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने भरी हुंकार; सशक्तिकरण के लिए आयोजित हुई रन फॉर एम्पावरमेंट

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति’ (फेज-05 द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज शनिवार को जनपद बलरामपुर में रन फॉर एम्पावरमेंट दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति’ (फेज-05 द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज शनिवार को जनपद बलरामपुर में रन फॉर एम्पावरमेंट दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आयोजित इस दौड़ के जरिए महिला पुलिसकर्मियों ने समाज को सशक्तिकरण का कड़ा संदेश दिया।

क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के नेतृत्व में आयोजित यह दौड़ थाना कोतवाली नगर अंतर्गत संतोषी मां तिराहा से शुरू होकर वीर विनय तक पहुँची। इस प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महिला थाना, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट रिजर्व पुलिस लाइंस और वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न विभागों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया।

विजेता महिला आरक्षियों का हुआ सम्मान

दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया:

प्रथम स्थान: महिला आरक्षी अनामिका सोनी (महिला सहायता प्रकोष्ठ)

द्वितीय स्थान: महिला आरक्षी गुड्डी यादव (थाना कोतवाली नगर)

तृतीय स्थान: महिला आरक्षी अनुराधा चौरसिया (सम्मन सेल)

जागरूकता और स्वास्थ्य पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की ऊर्जा बनाए रखने के लिए हाइड्रेशन ड्रिंक और पानी का वितरण भी किया गया।

इस आयोजन ने न केवल महिला पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाया, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के प्रति पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी मजबूती से प्रदर्शित किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.