प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला सिपाही के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला सिपाही के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनू यादव ने पीड़िता को शादी का सपना दिखाकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला सिपाही ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया और उसे प्रताड़ित करने लगा। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई। रानीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोनू यादव को दांदुपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन इस मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है और सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्पेशल एपिसोड : आपके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का सटीक विश्लेषण। पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानें कैसा रहेगा आज का दिन? pic.twitter.com/GvrGV2m8Lw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























