मुरादाबाद
मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र से आपसी विवाद और हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र से आपसी विवाद और हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान सड़क पर जमकर मारपीट हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर होते साफ दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद बहुत छोटी सी बात पर शुरू हुआ था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।
सूचना मिलते ही मझोला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्पेशल एपिसोड : आपके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का सटीक विश्लेषण। पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानें कैसा रहेगा आज का दिन? pic.twitter.com/GvrGV2m8Lw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























