लखनऊ: नन्हीं मरियम ने अखिलेश यादव को बताया ‘बादशाह’, 2027 में मुख्यमंत्री बनने के लिए की दुआ

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ के विकास नगर स्थित कैरियर कान्वेंट कॉलेज की 5 वर्षीय छात्रा मरियम हाशमी ने विशेष भेंट की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ के विकास नगर स्थित कैरियर कान्वेंट कॉलेज की 5 वर्षीय छात्रा मरियम हाशमी ने विशेष भेंट की। अपने परिजनों के साथ पहुँची इस नन्हीं बच्ची के उत्साह और आत्मविश्वास ने पार्टी कार्यालय में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

नर्सरी की छात्रा मरियम ने अखिलेश यादव की शान में एक शेर पढ़कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। मरियम ने कहा मैं नहीं जानती कि बादशाह कैसा होता है, बादशाह भैया जैसा होता है। इतना ही नहीं, नन्हीं मरियम ने बड़ी मासूमियत और दृढ़ता के साथ कहा कि वह अल्लाह से दुआ करती है कि अखिलेश यादव 2027 में पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। उसने भावुक होते हुए कहा कि वे रक्षाबंधन या ईद पर मिलें या न मिलें, लेकिन उनकी सरकार जरूर बननी चाहिए।

मरियम के साथ उनके दादा हाजी अब्दुल्ला, नानी रुकैया बानो, माँ तरन्नुम हाशमी और पिता मोहम्मद अशफाक ने भी पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। परिवार ने अखिलेश यादव के प्रति अपनी आस्था और समर्थन व्यक्त किया।

नन्हीं प्रशंसक के इस लगाव और दुआओं को देखकर अखिलेश यादव काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने मरियम को दुलार किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस दौरान वहां मौजूद अन्य सपा नेताओं ने भी बच्ची की हाजिरजवाबी की सराहना की।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.