सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर बांसी नगर पालिका के अंबेडकर नगर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर बांसी नगर पालिका के अंबेडकर नगर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ माँ महाकाली सेवा समिति द्वारा माता रानी का विशाल जागरण, भव्य झांकी और फलाहार प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा जय प्रताप सिंह ने शिरकत की। उन्होंने माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। ‘आदिशक्ति महामाया योग माया जागरण परिवार’ सिद्धार्थनगर से आए कलाकारों ने पूरी रात माता के भजनों की ऐसी अमृत वर्षा की कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। पूरा क्षेत्र ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
समिति के अध्यक्ष राधे ने बताया कि यह आयोजन पिछले 10 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। वहीं, संरक्षक भोलानाथ पाठक ने कहा कि माता के दरबार में सच्ची श्रद्धा से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इस पुनीत कार्य में ‘नन्हे सिंह बागेश्वर धाम पराग डेरी’ का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी हरगोविंद साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष कुबेर बारी, समाजसेवी अमय पांडे, गुड्डू गुप्ता, राम शरण मौर्य, धर्मेंद्र, प्रमोद कुमार हिंदू, रामकुमार गुप्ता और अभिषेक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे। अंत में सभी को फलाहार और प्रसाद वितरित किया गया।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026






















