सिद्धार्थनगर: पेट्रोल की लाइन में ‘पहले मैं’ को लेकर खूनी संघर्ष, धौरीकुइया पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरीकुइया स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली बात को लेकर दो उपभोक्ताओं के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरीकुइया स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली बात को लेकर दो उपभोक्ताओं के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने की होड़ में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लात-घूंसों और थप्पड़ों में बदल गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पेट्रोल पंप पर लाइन में लगने और पहले ईंधन लेने को लेकर शुरू हुई। दोनों पक्षों में पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों उपभोक्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच सड़क और पंप परिसर में हंगामा बरपा है, जबकि वहां मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग कर मामला शांत कराया गया।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो एक दिन पुराना है। इन दिनों पेट्रोल पंपों पर बढ़ रही भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं में तनाव देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि भीड़भाड़ वाले केंद्रों पर सुरक्षा और कतार प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24