डिबाई: राजघाट में श्रीराम के जयकारों के साथ निकला भव्य डोला, कल शाम निकलेगी विशाल रथयात्रा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट नगर में आज आध्यात्मिक उत्साह का माहौल रहा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट नगर में आज आध्यात्मिक उत्साह का माहौल रहा। प्रसिद्ध वार्षिक रथयात्रा से पूर्व गुरुवार को भगवान श्रीराम का डोला पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ निकाला गया। सुसज्जित डोले में विराजमान प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए नगर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

आयोजक ऋषि शर्मा ने बताया कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी डोला यात्रा का आयोजन पूरी श्रद्धा के साथ किया गया। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय भजनों के बीच डोला यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया, जहाँ जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर भगवान का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस उत्सव का मुख्य आकर्षण शुक्रवार शाम 6:00 बजे निकलने वाली भव्य रथयात्रा होगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आज की डोला यात्रा में राजेंद्र प्रसाद शर्मा, श्रवण शर्मा, विष्णु शर्मा, कन्हैया लाल पुजारी, सागर भारद्वाज और अर्जुन शर्मा सहित अनेक गणमान्य भक्तगण उपस्थित रहे। प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनजर रूट पर पुख्ता इंतजाम किए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.