सिद्धार्थनगर: एनएच पर ई-रिक्शा पलटने से युवक लहूलुहान, हालत गंभीर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर आज एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर आज एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ढेबरूवा निवासी 35 वर्षीय युवक सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार, 26 मार्च को दोपहर करीब 1:50 बजे बरगदवा गांव के समीप हुआ। ढेबरूवा निवासी सलीम अपने ई-रिक्शा में दो बैटरियां लादकर कहीं जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरगदवा गांव के पास अचानक ई-रिक्शा का शॉकर टूट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर ही पलट गया।

हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा के नीचे दबने और सड़क पर गिरने के कारण सलीम के सिर में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और घायल सलीम को तुरंत एक निजी वाहन की सहायता से नजदीकी मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव और सिर की चोट के कारण युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.