शोहरतगढ़: गिग वर्कर्स को मिला डिजिटल और वित्तीय साक्षरता का मंत्र, ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे खतरों से किया गया आगाह

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एवं एनआईआईटी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज शोहरतगढ़ के एक निजी मैरेज हॉल में गिग वर्कर्स के लिए ‘डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एवं एनआईआईटी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज शोहरतगढ़ के एक निजी मैरेज हॉल में गिग वर्कर्स के लिए ‘डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी रवि अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि रवि अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से मेहनतकश वर्ग न केवल डिजिटल रूप से साक्षर होगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने प्रतिभागियों से इन जानकारियों का लाभ उठाकर ठगी से बचने की अपील की। कार्यक्रम में एनआईआईटी फाउण्डेशन के प्रोग्राम मैनेजर कुलदीप कुमार ने बचत, निवेश, बीमा और ऋण प्रबंधन के गुर सिखाए। उन्होंने विशेष रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’ और वीडियो कॉल के जरिए होने वाली नई तरह की साइबर ठगी के प्रति लोगों को सचेत किया।

प्रशिक्षक राजकुमार गुप्ता, विनय कुमार तिवारी और मनीषा पटेल ने डिजिलॉकर के उपयोग और सरकारी योजनाओं के लाभों पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक प्रीति सिंह के सफल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक किसान, पेंटर, ड्राइवर और ट्रैक्टर मालिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्सनल हाइजीन किट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में सुनील, अवनीश प्रताप, अजय कश्यप, मो. अल्ताफ, गुलाम और शादिक अली का विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.