बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने भीषण तबाही मचाई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने भीषण तबाही मचाई है। कटाखेड़ा के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में एक अनियंत्रित टाटा कर्व कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 28 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार टाटा कर्व कार ने पहले एक स्कोर्पियो को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे जा रहे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान सिकंदराबाद निवासी विशाल (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक विशाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टाटा कर्व कार के चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।
इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहनता से जाँच जारी है।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026























