बलरामपुर: एएसपी विशाल पाण्डेय ने शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, महिला श्रद्धालु की मदद कर पेश की मानवीय मिसाल

तुलसीपुर

बलरामपुर जनपद में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आज गुरुवार, 26 मार्च 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय ने मंदिर और मेला परिसर का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों, पार्किंग जोन, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाने और संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में एक भावुक कर देने वाला दृश्य भी सामने आया। एएसपी विशाल पाण्डेय की नजर एक महिला श्रद्धालु पर पड़ी जो अत्यधिक थकान और भीड़ के कारण व्याकुल नजर आ रही थीं। महोदय ने स्वयं आगे बढ़कर उन्हें धैर्य बंधाया और मौके पर मौजूद ‘मिशन शक्ति’ टीम व कर्मचारियों के सहयोग से महिला का सुगम दर्शन सुनिश्चित कराया। पुलिस के इस मानवीय कार्य की उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की।

एएसपी ने निर्देशित किया कि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ टीम मेला परिसर में सक्रिय रूप से भ्रमणशील रहे। साथ ही, मेले में आने वाले वाहनों के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए यातायात पुलिस को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह, मेला प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.