बुलंदशहर
बुलंदशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गौतमबुद्धनगर से सीमा साझा करने वाले थाना ककोड़ और जहांगीरपुर बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, एएसपी ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार मौजूद रहे। एसएसपी ने बॉर्डर क्षेत्रों में स्थापित बैरियर और चेकिंग पॉइंट्स का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को कड़े निर्देश दिए कि सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की सघन तलाशी ली जाए।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एसएसपी ने एक विस्तृत डायवर्जन प्लान लागू करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेवर की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित डायवर्जन पॉइंट्स से भेजा जाए और आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी रूट बदला जाए। विशेष रूप से एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्बाध मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण अनुशासन के साथ ड्यूटी करने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। इस दौरान गौतमबुद्धनगर के टीआई अरविंद कुमार और संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026























