गोरखपुर: सीएम योगी ने अग्नि पीड़ित दुकानदारों की बढ़ाई मदद का हाथ, प्रदान की 14 लाख की आर्थिक सहायता

गोरखपुर

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गोरखपुर में आगजनी की घटना से प्रभावित दुकानदारों को बड़ी राहत प्रदान की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गोरखपुर में आगजनी की घटना से प्रभावित दुकानदारों को बड़ी राहत प्रदान की है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रभावित दुकानदारों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।

हाल ही में हुई आग लगने की घटना में अपनी आजीविका गंवाने वाले चार दुकानदारों को कुल 14 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। मुख्यमंत्री ने स्वयं दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस अवसर पर गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विधायक विपिन सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा की घड़ी में प्रभावित लोगों को बिना किसी देरी के सरकारी योजनाओं और सहायता का लाभ मिलना चाहिए। आर्थिक मदद मिलने के बाद पीड़ित दुकानदारों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को फिर से खड़ा करने में संबल मिलेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.