सिद्धार्थनगर: बोरे में जानवर के अवशेष मिलने से सनसनी, पथरा पुलिस ने जमीन में दबवाए अवशेष

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगवा प्रथम के टोला रकवारे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत के पास लावारिस बोरे में जानवर के अवशेष और टुकड़े बरामद हुए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगवा प्रथम के टोला रकवारे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत के पास लावारिस बोरे में जानवर के अवशेष और टुकड़े बरामद हुए। इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में शांति के साथ सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेशधर द्विवेदी स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया और इसे क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाली साजिश करार दिया। मंडल अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस घिनौनी हरकत के पीछे जो भी तत्व शामिल हैं, उनकी तत्काल पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

सूचना मिलते ही पथरा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने बरामद जानवर के अवशेषों को तत्काल गहरे गड्ढे में सुरक्षित तरीके से दबवा दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या दुर्गंध न फैले।

पथरा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बोरे में अवशेष भरकर फेंकने वाले शरारती तत्व कौन हैं। फिलहाल गांव और आसपास के क्षेत्रों में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.