महराजगंज : लखिमा थरुआ गांव में उपेक्षा का शिकार हुआ ग्राम सचिवालय, संबंधित अधिकारी चुरा रहें आंखें

महराजगंज

महराजगंज जिले के सदर क्षेत्र में देखरेख के अभाव में खंडहर बना ग्राम सचिवालय, तालाब में समाया भवन का हिस्सा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के सदर क्षेत्र के लखिमा थरुआ गांव में वर्ष 2015 में निर्मित ग्राम सचिवालय आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार होकर खंडहर में तब्दील हो गया है। कभी ग्रामीण प्रशासन का केंद्र रहा यह भवन अब अपनी जर्जर हालत पर आंसू बहा रहा है। सचिवालय परिसर में बना शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बेकार हो चुका है, जबकि चारदीवारी भी कई स्थानों पर टूटकर गिर गई है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि भवन का एक हिस्सा तालाब के पानी में गिरकर विलीन हो चुका है, जिससे शेष भवन पर भी खतरा मंडरा रहा है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को बताया कि लंबे समय से मरम्मत और देखरेख के अभाव में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो पूरा भवन ध्वस्त हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी सदर भोलेनाथ कन्नौजिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम सचिवालय भवन का परिक्षण कराकर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि ग्रामीणों द्वारा आवाज उठाने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर सुधि लेने पहुंचते हैं? या फिर दफ्तर में बैठ कुर्सियां ही तोड़ते रहेंगे।

 

 

 

Voice Of News 24