कौशाम्बी
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रचित को घेराबंदी कर हिरासत में लिया, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना मंझनपुर थाना इलाके की है, जहाँ आरोपी ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इस शर्मनाक वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।
मंझनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी रचित को दबोच लिया गया है। पुलिस अब मामले के अन्य साक्ष्यों को संकलित कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026























