सीतापुर
सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की एक अनुबंधित बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की एक अनुबंधित बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 10 यात्रियों को चोटें आई हैं।
हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार के कारण बस और ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुँचा और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय कमलापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति सामान्य है और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026























