हापुड़: पिलखुवा पुलिस ने 4 शातिर लुटेरों को दबोचा, लूट की रकम और बाइकें बरामद

हापुड़

हापुड़ जनपद की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चार शातिर लुटेरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट की गई नकद धनराशि बरामद की है। इसके अलावा, लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने इलाके में हुई कई लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ये आरोपी सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाते थे और वारदात के बाद बाइकों से फरार हो जाते थे। पुलिस अब इन लुटेरों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इनके अन्य साथियों और गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.