रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र की हालत नाजुक

रायबरेली

रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक के कहर ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक के कहर ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता की दर्दनाक मौत हो गई और पुत्र जीवन-मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुत्र की स्थिति अत्यंत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.