प्रयागराज
प्रयागराज संगम नगरी प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की एक अफवाह ने शहरवासियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज संगम नगरी प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की एक अफवाह ने शहरवासियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। अफवाह फैलते ही शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई जगहों पर यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है।
हड़कंप का आलम यह है कि लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ बोतलों और केन में भी तेल भरवाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। भारी भीड़ और अचानक बढ़ी मांग के कारण शहर के कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। पंपों पर मची अफरातफरी को देखते हुए कई जगह पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा।
बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप किया है। प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी कर जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन ने लोगों से पैनिक न करने और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026























