सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0′ (द्वितीय चरण) अभियान के तहत आज थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने ग्राम सभा बामदेई में वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0′ (द्वितीय चरण) अभियान के तहत आज थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने ग्राम सभा बामदेई में वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा व थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने किया।
सरकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
मिशन शक्ति टीम ने ग्राम सभा की महिलाओं और बालिकाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी योजनाओं के लाभ उठाने की विधि समझाई गई।
सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति सतर्कता
महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षा के प्रति भी सजग किया गया। टीम ने एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके साझा किए। महिलाओं को नए कानून की धाराओं के बारे में जानकारी दी गई और गांव के सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किए गए।
इन हेल्पलाइन नंबरों पर ले सकते हैं मदद
पुलिस टीम ने संकट के समय उपयोग में आने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों को याद रखने की अपील की
1090: वुमेन पावर लाइन
181: महिला हेल्प लाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1930: साइबर हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड केयर लाइन
इस दौरान मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है और वे बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
झांसी: चलती ट्रेन में यात्रियों को चूना लगाने वाला फर्जी टीटीई गिरफ्तारhttps://t.co/5QcFJzxa84
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026






















