बांसी
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र के सियरापार स्थित प्रसिद्ध साईं नाथ मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र के सियरापार स्थित प्रसिद्ध साईं नाथ मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को निकलने वाली इस यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
उल्लेखनीय है कि यह पालकी यात्रा अपने गौरवशाली 16वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यात्रा सियरापार साईं नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पंच शिखा मंदिर, कोतवाली मोड़, बस स्टेशन और पेट्रोल पंप तिराहा होते हुए पुनः सियरापार मंदिर पर संपन्न होगी। यात्रा के समापन के पश्चात विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के संचालक व महंत संजय तिवारी ने बताया कि साईं नाथ की असीम अनुकंपा से मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा, “भक्तों की अटूट श्रद्धा और विश्वास ही हमें इन धार्मिक आयोजनों के लिए प्रेरित करता है। हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में बड़े उत्साह के साथ सहभागिता करते हैं।
इस वर्ष पालकी यात्रा में शशि वर्मा, सिद्धि तिवारी, दिशा तिवारी के साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी अशोक त्रिपाठी, प्रमोद अग्रहरि, मोनू जायसवाल, जीवन अग्रहरि, संतोष अग्रहरि सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल होंगे।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026






















