औरैया:परिवार वालें कर रहे थे शादी की तैयारी, दुल्हन रच रही थी दूल्हे के हत्या की साज़िश, मामला वही पुराना,आशिक के साथ दुल्हन का मिशन सक्सेजफुल

औरैया

औरैया की प्रगति के साथ 15 दिन पहले दिलीप यादव की परिजनों की सहमति से शादी हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया की प्रगति के साथ 15 दिन पहले दिलीप यादव की परिजनों की सहमति से शादी हुई। लेकिन इस शादी से पहले उनका इश्क़ अपने ही गांव के अनुराग यादव से चल रहा था।
प्रगति यादव की जिस दिलीप यादव से शादी हुई वह इलाके में जाना-माना कारोबारी और करोड़पति है। उसके पास कई ट्रैक्टर जेसीबी दूसरे कंस्ट्रक्शन उपकरण है तथा वह कंस्ट्रक्शन के काम में काफी पैसा कमाता है। लेकिन प्रगति का जिससे अफेयर चलता था, वह उसके गांव का एक मामूली ट्रैक्टर ड्राइवर था,जो अपने मालिक की ट्रैक्टर चलाता था‌।
शादी करने से पहले दिलीप के मर्डर की साज़िश रची जा चुकी थी। प्रगति दिलीप की दुल्हन बनकर उसकी प्रॉपर्टी की मालकिन भी बनना चाहती थी और उसे अनुराग के साथ अपनी जिंदगी भी बितानी थी।
प्रगति इतनी शातिर थी कि उसने अपने घर वालों को शादी से इनकार नहीं किया बल्कि प्लानिंग यह किया की दिलीप से शादी कर लूं और फिर दिलीप का मर्डर करके दिलीप की प्रॉपर्टी पर अपने प्रेमी के साथ मौज करूं। प्रगति बहू बनकर ससुराल गई तो जहर की शीशी भी साथ ले गई थी। लेकिन जहर से दिलीप को मारने की साजिश अंजाम तक नहीं पहुंच सकी। फिर फटाफट दूसरी साजिश रची गई और प्रगति ने अपनी मुंह दिखाई में मिली 2 लाख लिए,जिसे अनुराग को दे दी। अनुराग ने भाड़े के शूटर से 2 लाख के बदले मे दिलीप का कत्ल करा दिया।
पुलिस ने जब शूटर को पकड़ा तो हथियार बरामद हुआ और जब पूरी स्टोरी सामने आई तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।

अब सवाल यह है कि हर बार पति ही क्यों आशिक के चंगुल में फंस कर अपनी जिंदगी से हाथ धो रहा है?

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.