बहराइच
बहराइच जनपद में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की एक अफवाह ने आज आग की तरह पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की एक अफवाह ने आज आग की तरह पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थिति अनियंत्रित हो गई।
अफवाह के फैलते ही लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल कराने और बोतलों-केन में ईंधन भरने के लिए पंपों की ओर दौड़ पड़े। अचानक बढ़ी इस भीड़ के कारण कई पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी का माहौल बन गया, जिसके चलते सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संचालकों को कुछ समय के लिए पंप बंद करने पड़े।
हालात को भांपते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा है।
महराजगंज: 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मां से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदमhttps://t.co/2tjWd7kGvy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























