सिद्धार्थनगर: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तेलिया डीह गांव निवासी राजू सहानी (36) पुत्र तीजू सहानी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राजू सहानी शुक्रवार, 20 मार्च को निजी कार्य से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इटवा तहसील गया था। जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

अगले दिन आज शनिवार की सुबह, इटवा थाना क्षेत्र के टिकुईय्या चौराहे के पास स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे कचरे के ढेर के समीप एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इटवा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त होने पर पता चला कि यह शव लापता राजू सहानी का ही है।

सूचना मिलने पर इटवा थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए इसे साजिश का हिस्सा बताया है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस सभी पहलुओं दुर्घटना या साजिश को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.