बलिया: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, सिकंदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बलिया

बलिया जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में सिकंदरपुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में सिकंदरपुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में पुलिस ने एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर माल्दह चौकी के पास हुई गिरफ्तारी

क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक दुर्गेश गौड़ अपनी टीम के साथ माल्दह चौकी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

21 वर्षीय युवक के पास से बरामद हुआ अवैध शस्त्र

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान धर्मेन्द्र उर्फ डाबर तुरहा (21 वर्ष), पुत्र स्व. कपूर चन्द, निवासी ग्राम हरनाटार, थाना सिकंदरपुर, बलिया के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा और 01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 0059/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय के लिए कर दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अभियुक्त इस अवैध शस्त्र का प्रयोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए तो नहीं करने वाला था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.