सिद्धार्थनगर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, बांटे गए सुरक्षा पंपलेट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगरजनपद के शासन के निर्देशानुसार जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगरजनपद के शासन के निर्देशानुसार जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अभय सिंह के कुशल दिशा-निर्देशन में शनिवार को पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत करौंदा मसिना में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

अपराधों से बचाव और नए कानूनों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और टीम के सदस्यों ने ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को महिला अपराधों से बचाव के तरीकों और हाल ही में लागू हुए नए कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को आत्मनिर्भर और निडर बनाने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न सरकारी सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों जैसे—1090 (वुमेन पावर लाइन), 181, 1076, 112 और 102/108 के महत्व के बारे में बताया गया।

साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्क

थानाध्यक्ष अभय सिंह की टीम ने महिलाओं को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या छेड़खानी की घटना होने पर बिना डरे तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.