औरैया: श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ऐरवा कटरा

औरैया जनपद के ऐरवा कटरा क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम हमीरपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के ऐरवा कटरा क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम हमीरपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ बीते सोमवार, 16 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महाराज गिरिराज सत्यानंद ने बताई सत्संग की महिमा

कथा के प्रथम सोपान पर व्यासपीठ से महाराज गिरिराज सत्यानंद ने भक्तों को कथा का श्रवण कराते हुए अच्छे कर्मों और संस्कारों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में बुरे कर्मों से सदैव दूर रहना चाहिए, क्योंकि अच्छे कर्म ही सद्गति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। महाराज ने भक्तों से अपील की कि वे अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय ईश्वर के भजन के लिए अवश्य निकालें।

क्षत्रिय परिवार और क्षेत्रवासियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर प्रशांत सेंगर (एडवोकेट), योगी महाराज, अरुण सेंगर (प्रधान), ऋषि सेंगर, अन्नू सेंगर, गुड्डू सेंगर, संजू, विकास सेंगर, मानू सेंगर, मोना राजावत, शीशू सेंगर और हिमांशु सेंगर सहित समस्त क्षत्रिय परिवार और ग्रामीण उपस्थित रहे। कथा के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुँच रहे हैं।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.