काशी
काशी में गंगा नदी पर सोमवार शाम एक युवक ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा। उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया। यहां एक बड़ी नाव पहले से बुक की गई थी।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

काशी में गंगा नदी पर सोमवार शाम एक युवक ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा। उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया। यहां एक बड़ी नाव पहले से बुक की गई थी। इसके बाद सभी लोग अस्सी घाट से नमो घाट तक नाव से गए। नाव पर मौजूद रोजेदारों ने पहले नमाज पढ़ी। फिर खजूर और फल खाकर रोजा खोला।
एक अन्य वीडियो में नाव पर बैठे लोग बड़े भगोने से कुछ निकालकर खाते दिखे। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने चिकन बिरयानी खाई। साथ ही उसकी हड्डियां गंगा में फेंकीं। इस मामले को लेकर कोतवाली में लिखित तहरीर दी।
उन्होंने कहा- मां गंगा सनातन धर्म अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मां गंगा के जल का आचमन करने के लिए देश-विदेश से रोज लाखों श्रद्धालु आते हैं। गंगा की धारा में नाव पर बैठकर इफ्तार के समय चिकन बिरयानी खाना और उसके अवशेष गंगा में फेंकना निंदनीय है। तहरीर के साथ घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में दिया है।
रजत जायसवाल ने कहा कि इससे सनातन अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे काम से मुस्लिम समुदाय के युवाओं में जानबूझकर जेहादी मानसिकता बढ़ रही है। उन्होंने नाव चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की गई है।
मामला जैसे ही सामने आया तो वाराणसी पुलिस हरकत में आ गई और 8 घंटे में ही 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में ACP कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने कहा- भाजयुमों के रजत जायसवाल की ओर से शिकायत मिली थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो टीमें गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज जनपद के बहुचर्चित अरविंद चौधरी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों की जिद है कि जब तक सभी आरोपियों को जेल नहीं भेजा @Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/yv1I8Y0uZd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 17, 2026























