बलिया: पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 296 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त, डीएम ने वितरित किए चेक

बलिया

बलिया जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आज सोमवार को विकास भवन सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत आज सोमवार को विकास भवन सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने नगर पंचायत रतसर कला के 296 पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त के रूप में 1-1 लाख रुपये के चेक प्रदान किए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश स्तरीय लाइव संबोधन से हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के लगभग 90 हजार लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से डिजिटल रूप से हस्तांतरित की। विकास भवन में उपस्थित अधिकारियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के इस लाइव प्रसारण को देखा और सुना।

चेक वितरण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संकल्प है कि हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो। उन्होंने बताया कि आवास योजना के साथ-साथ सरकार आयुष्मान योजना, सामूहिक विवाह योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुँचा रही है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे इस राशि का सदुपयोग आवास निर्माण में ही करें और अपने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए नियमित स्कूल भेजें।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि योजना के तहत चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि भेजी जा रही है ताकि निर्माण कार्य समय से शुरू हो सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य की निगरानी करने और लाभार्थियों को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी CDO ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, डूडा के परियोजना अधिकारी व अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। चेक पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार के इस प्रयास की सराहना की।

 


Voice Of News 24

 

 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]