बलिया: किशोर की ईंट से कूंचकर हत्या करने वाला पाटीदार मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हल्दी

बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर में 15 वर्षीय किशोर रौनक यादव की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर में 15 वर्षीय किशोर रौनक यादव की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षार्थ की गई पुलिसिया कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमीन विवाद में पाटीदार ने ही ली थी जान

पकड़ा गया आरोपी मनोज यादव पुत्र शिवधारी यादव मृतक रौनक का पाटीदार है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते मनोज ने सोमवार की रात खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

बारात जाने के बहाने निकला था किशोर, बगीचे में मिला शव

मृतक रौनक यादव सोमवार शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह बारात जा रहा है। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह घर से महज 250 मीटर दूर एक बगीचे में रौनक का क्षत-विक्षत शव मिला। हत्यारे ने ईंट से कूंचकर किशोर की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी।

मुठभेड़ का विवरण

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि हल्दी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या का वांछित आरोपी मुडाडीह-सोनवानी मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास मौजूद है। पुलिस ने जब उसे घेरने का प्रयास किया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी का इलाज सीएचसी सोनवानी में चल रहा है। पुलिस ने हत्या की धाराओं के साथ-साथ पुलिस पर हमला करने के मामले में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.