बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शक्ति फाउंडेशन महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संस्थान ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शक्ति फाउंडेशन महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संस्थान ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। डिबाई क्षेत्र के नरौरा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और आध्यात्मिक क्षेत्र में सक्रिय दो प्रमुख हस्तियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।
सनातन और आध्यात्मिकता से जोड़ने का लक्ष्य
संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौहान ने आधिकारिक घोषणा करते हुए साध्वी सुषमा सरस्वती को संस्था का प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) और ईश्वरीय विद्यालय की संचालक ब्रह्माकुमारी रागिनी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। सरिता चौहान ने बताया कि इन दोनों व्यक्तित्वों को समाज में महिलाओं को सनातन धर्म, संस्कृति और ईश्वर से जोड़ने के उनके अनुकरणीय कार्यों को देखते हुए चुना गया है।
सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर सर्वसम्मति से निर्णय
उल्लेखनीय है कि 8 मार्च (महिला दिवस) के अवसर पर इन्हें प्रमाण पत्र देकर मनोनीत करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे आज सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर संस्था के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति के बाद सार्वजनिक किया गया।
गरीब महिलाओं को मिलेगा रोजगार, जल्द बनेगी कार्यशाला
संगठन के भविष्य के विजन को साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौहान ने बताया कि नरौरा में जल्द ही इन दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों की देखरेख में एक विशेष कार्यशाला का निर्माण किया जाएगा। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और गरीब महिलाओं के हुनर को पहचानना, उन्हें प्रशिक्षित करना और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है।
महराजगंज: 15 मार्च को धनेई में सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली, 100 ब्राह्मण करेंगे शंखनादhttps://t.co/SmoDyJ6L1B
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2026























