बुलंदशहर: होली के बाद घने कोहरे का डबल अटैक, मक्का की बुवाई को लेकर बढ़ी किसानों की धड़कनें

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना और जिरौली क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों और आम जनमानस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना और जिरौली क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों और आम जनमानस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मार्च के महीने और होली बीतने के बाद भी अचानक छा रहे घने कोहरे ने सबको हैरत में डाल दिया है, जिससे क्षेत्र की कृषि गतिविधियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

मक्का की बुवाई पर संकट की आशंका

ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मक्का की बुवाई की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। स्थानीय किसानों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में होली के बाद इतना घना कोहरा पहले कभी नहीं देखा। किसान राजपाल सिंह मुकद्दम, साहब सिंह, राजकुमार, बबलू और सत्यवीर सिंह आदि ने चिंता जताते हुए कहा कि यदि कोहरे का सिलसिला यूँ ही बना रहा, तो मक्का की फसल और अन्य कृषि कार्यों को भारी नुकसान पहुँच सकता है। कोहरे के कारण मिट्टी की नमी और तापमान में आ रहे बदलाव से बुवाई प्रभावित हो रही है।

सड़कों पर कम हुई दृश्यता, वाहन चालक परेशान

घने कोहरे का असर केवल खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़कों पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सुबह और देर शाम के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लोग लाइटें जलाकर और बेहद धीमी गति से सफर करने को मजबूर हैं।

प्रकृति के इस अनचाहे बदलाव ने क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है, वहीं अन्नदाता अब मौसम साफ होने की दुआ कर रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.