14 व 15 मार्च को होगी उपनिरीक्षक भर्ती लिखित परीक्षा, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आगामी 14 और 15 मार्च को संपन्न होगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आगामी 14 और 15 मार्च को संपन्न होगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।

15 केंद्रों पर दो सत्रों में होगी परीक्षा

जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों (सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 बजे) में आयोजित की जाएगी। सुरक्षा हेतु प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानें परीक्षा के दौरान बंद रखी जाएं।

सीसीटीवी की निगरानी और एम्बुलेंस की तैनाती

डीएम ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को 12 मार्च तक सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश और निकास के लिए केवल एक गेट होगा, जहाँ कैमरे लगे होने अनिवार्य हैं। अभ्यर्थियों के मोबाइल व घड़ी रखने के लिए सुरक्षित स्टोर रूम की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, आपात स्थिति के लिए केंद्रों के पास 10 से 12 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी।

पेयजल और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर शीतल पेयजल, पंखे और शौचालयों की सफाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी लगाना भी अनिवार्य होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.