सिंदुरिया: सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की सघन चेकिंग, संदिग्धों और वाहनों की हुई जांच

महराजगंज

महराजगंज जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर सिंदुरिया पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया।

महराजगंज जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर सिंदुरिया पुलिस ने शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्र के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर पुलिस की भारी मौजूदगी रही, जिससे अपराधियों और संदिग्धों में हड़कंप मचा रहा।

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन को सुरक्षित वातावरण का अहसास कराना है। थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है और आम नागरिकों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.