बलिया
बलिया जनपद में कानून व्यवस्था और अनुशासन को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में कानून व्यवस्था और अनुशासन को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस बल की कार्यकुशलता को परखा।
पुलिस अधीक्षक ने बल के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वयं समस्त रिक्रूट आरक्षियों, कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ दौड़ लगाई। इसके साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।
निरीक्षण के इसी क्रम में महोदय ने यूपी डायल 112 पीआरवी वाहनों की जांच की। उन्होंने वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने उपकरणों के कुशल संचालन और नियमित साफ-सफाई हेतु संबंधित कर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026























