बलरामपुर: मिशन शक्ति-05 के तहत पुलिस कार्यालय में कार्यशाला, महिला सुरक्षा को लेकर एएसपी ने दिए कड़े निर्देश

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता वाले मिशन शक्ति अभियान-05 के अंतर्गत आज बलरामपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता वाले मिशन शक्ति अभियान-05 के अंतर्गत आज बलरामपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल नेतृत्व में आज पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

एएसपी विशाल पाण्डेय ने थपथपाई मिशन शक्ति टीम की पीठ

गोष्ठी की अध्यक्षता मिशन शक्ति के नोडल प्रभारी और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने की। इस अवसर पर जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एएसपी ने अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मिशन शक्ति टीमों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक भ्रमण कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्क और सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

हेल्पलाइन का प्रचार

महिला हेल्पलाइन (1090, 181, 112) और बीट पुलिसिंग व्यवस्था की उपयोगिता के बारे में आमजन को जानकारी देने पर बल दिया गया।

सार्वजनिक स्थलों पर सक्रियता: स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षा का सकारात्मक वातावरण तैयार करने को कहा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्यशाला के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतें और किसी भी शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिला तक सुरक्षा का भरोसा पहुंचाना है।

इस गोष्ठी के माध्यम से बलरामपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

Voice Of News 24